फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ......मैं अपनी जिंदगी को रेत की दीवार कर बैठी

......मैं अपनी जिंदगी को रेत की दीवार कर बैठी

Mon, 03 Sep 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
......मैं अपनी जिंदगी को रेत की दीवार कर बैठी
...मैं अपनी जिंदगी को रेत की दीवार कर बैठी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था चेतना द्वारा रविवार को ग्रीन पब्लिक स्कूल में कवि सम्मेलन-मुशायरा आयोजित किया गया। इसमें शायरों ने अपने कलाम और रचनाओं से श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी।

कार्यक्रम का शुभारंभ नदीम अनवर की नाते-ए-पाक एवं डा. दिवाकर गर्ग की सरस्वती वंदना से किया गया। उद्घाटन डा. जुबैर अंसारी और शमा रोशन उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ बसपा नेता अय्यूब बेग रहे। जावेद आसी ने पढ़ा मेरी किस्मत है हिंदुस्तान जैसी, मुझे अपनों ने ही लूटा बहुत है। दिल्ली की राधिका मित्तल ने कहा बसाकर एक नई दुनिया के हैरान कर दिया तूने, मेरे खिलते हुए गुलशन को विरान कर दिया तूने, जो रिश्ते मुस्कुराते थे कभी तेरी मोहब्बत में, उन्हें परदेश जाकर विरान कर दिया तूने। तनवीर अजमल ने पढ़ा कोई कितना भी हो हसीन मगर, आप जैसी अदा नहीं मिलती। डा. दिवाकर गर्ग ने कहा जिंदगी में लाख गम, आस ज्यादा, सास कम, दो घड़ी को ही सही आइये मुस्कुराइये। सहारनपुर की लता ने कहा मैं अपनी जिंदगी को रेत की दीवार कर बैठी, गलतफहमी में रहकर बेवफा से प्यार कर बैठी। चांद देवबंदी ने पढ़ा एक किस्सा देखना अंजाम तक लाकर रहूंगा मैं, भले दुश्मन जमाना हो तुझे पाकर रहूंगा मैं। इनके अलावा गुलजार जिगर, राशिद कमाल, सलीम राकेट, कुणाल धीमान, योगेंद्र सुंदरियाल आदि ने भी काव्य पाठ किया। अध्यक्षता जमाल नासिर और संचालन जिगर देवबंदी ने किया। इस मौके पर गौरव विवेक, हनीफ, अब्दुल अंसारी, माहिर हसन, अरविंद कुमार, मनोज पाल, तुषार धीमान, संजय कुमार, कलीम कुरैशी, कय्यूम कुरैशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed