{"_id":"5b844aed42c792463b3b61e8","slug":"91535396589-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला गुघाल की तैयारियों में जुटा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला गुघाल की तैयारियों में जुटा नगर निगम
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अगले महीने शुरू हो रहे मेला गुघाल की तैयारी जोरों पर है। नगर निगम बोर्ड ने मेले के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की घोषणा कर दी है। संजयोजन कमेटी की भी घोषणा जल्द होगी। उधर मेले का ठेका छोड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
19 सितंबर से सहारनपुर के एतिहासिक मेला गुघाल की शुरूआत होगी। इस बार नगर निगम मेले को भव्य बनाने की तैयारी नगर निगम कर रहा है। नगर निगम बोर्ड ने गुघाल मेले में एक करोड़ 10 लाख रुपये का प्रस्ताव किया था। नगर निगम ने बोर्ड ने मेले के संयोजन के लिए कमेटी का गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्षद मुकेश को मेला चेयरमैन बनाया गया है, जबकि मनोज जैन और शहजाद मलिक को वाइस चेयरमैन बनाया गया है। कमेटी के अन्य सदस्यों को लेकर नगर निगम बोर्ड के साथ बैठक चल रही है। 31 तारीख में होने वाली कार्यकारिणी की बैठक में मेला कमेटी का गठन कर लिया जाएगा।
----------------------------------
मेला गुघाल के लिए पांच ठेकेदारों ने टेंडर डाले हैं। मेला गुघाल और म्हाड़ी मेले के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया सोमवार को शुरू हुई। सोमवार को अपराह्न तीन बजे तक टेंडर डाले गए। इसके बाद पांच बजे टेंडर खोलने की प्रक्रिया शुरू हुई। मेले के लिए सहारनपुर, मुजफ्फरनपगर और बुलंदशहर की कुल पांच फर्मों ने टेंडर डाले। सोमवार को सभी की टेक्निकल बिड खोली गईं। साथ ही फर्मों के दस्तावेजों की पड़ताल की गई। मंगलवार को फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी।