फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया प्यारा तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया प्यारा तिरंगा

Fri, 17 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया प्यारा तिरंगा
सहारनपुर। जिले भर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी कार्यालयों पर सुबह आठ बजे अपने-अपने कार्यालयों में अधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उसके बाद पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी ने स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर आयुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि सब मिलकर अपने घर, दफ्तर व संस्थानों में एकत्रित होकर उन स्वतन्त्रता संग्राम सैनानियों को नमन करें जिन्होंने अपने प्राणों को न्यौछावर करके हमें स्वतन्त्रता दिलाई व आज का दिन दिखलाया। इसके बाद उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की और पेड़ लगाकर सेल्फी विद ग्रीन यूपी अभियान में अपना सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनपद को हरा-भरा बनाने का संकल्प लें एवं पेड़ लगाकर व्हाट्स एप, ट्विटर पर अपनी सेल्फी भेजें। सेल्फी भेजने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। हर जिले से 10 चयनित उत्कृष्ट सेल्फी को जनपद स्तर पर
विज्ञापन

पुरस्कृत किया जाएगा। समस्त प्रविष्टियों में से सर्वोत्कृष्ट 50 सेल्फी
को प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
राष्ट्रीय परंपरा व गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी - डीएम
सहारनपुर। कलक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस पर सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश एवं शासन के नोडल अधिकारी राजमणि यादव तथा जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने ध्वतजारोहण किया। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि कि सब मिलकर अपनी राष्ट्रीय परंपरा व गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाते रहे। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रैली निकाल कर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। स्काऊट गाइड की ओर से भी परेड निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सभी कर्मियों, नागरिकों को धूम्रपान एवं तंबाकू मुक्त बनाये रखने के महा-अभियान में सच्चे मन के साथ सक्रिय रूप से भाग लेने की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट परिसर में मोलश्री का पेड़
लगाया। एडीएम विनोद कुमार ने अर्जुन का पेड़ लगाया।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed