{"_id":"5b5779d64f1c1bb24b8b4df6","slug":"91532459478-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में घुसकर मारपीट करने वालों को दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब: राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में घुसकर मारपीट करने वालों को दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब: राठौर
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह राठौर ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कुछ लोग अनाधिकृत तरीके से घुसकर प्रबंधकों के साथ मारपीट कर अराजकता फैला रहे है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि बेहट के जनहित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई मारपीट की घटना की पुनरावृत्ति हुई, तो विद्यालय प्रबंधक संगठित होकर उसका मुंह तोड़ जवाब देने से कतई परहेज नहीं करेंगे।
बेहट में भारतीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ की बैठक में उन्होंने विद्यालय प्रबंधकों से कहा, कि यदि कोई कथित पत्रकार विद्यालय में आकर उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान करता है, तो उसको उसी की भाषा में जवाब दें, जिस भाषा में वह बात करें। किसी भी तरह के दबाव में आने की कोई जरूरत नहीं है, यदि किसी को किसी भी विद्यालय से कोई शिकायत है, तो वह नियमानुसार उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर सकता है। यह अधिकार किसी को नहीं की, कि वह अनावश्यक रुप से विद्यालय प्रबंधक/प्रधानाचार्य का मानसिक उत्पीड़न करें और अपने लोगों से उनके साथ मारपीट कराएं। जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि विद्यालयों की समस्या को हल करने के लिए संगठन हर समय तैयार है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधकों से अपील की कि वे विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में और अधिक सुधार सुधार लाए, ताकि हमारे विद्यालय से पढ़कर निकलने वाले छात्र संस्कारों के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकें। प्रदेश उपाध्यक्ष उपदेश राणा ने कहा कि मान्यता प्राप्त विद्यालय सरकार से बिना सहायता लिए सर्व शिक्षा जैसे अभियान को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे है। बावजूद इसके मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालकों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है, यह स्थिति ठीक नहीं है।
बैठक में ब्लॉक ब्लॉक अध्यक्ष जमील अहमद, सतीश शर्मा राजकुमार सैनी, दुर्गा प्रसाद शर्मा, मोहम्मद अहमद काजमी, कय्यूम अली, अशोक चौहान, रीटा गुप्ता, योगेश चौधरी आदि की मौजूदगी रही