{"_id":"5b0ef2604f1c1b916e8b5625","slug":"91527706208-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर को पांच जून तक के लिए किया गया रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर को पांच जून तक के लिए किया गया रद्द
Updated Thu, 31 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कई माह से कैंसिल चल रही सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर का संचालन शुरू करने का समय एक बार फिर बढ़ा दिया गया है। अब 5 जून के बाद इस पैसेंजर का संचालन शुरू किया जाएगा।
लखनऊ रेलवे रूट पर पहले ही दो ट्रेनों को लाइनों पर चल रहे निर्माण के कारण दो जून तक कैंसिल किया गया है। जिस कारण यात्रियों की भीड़ अन्य ट्रेनों में अधिक हो गई है। कई माह से निरस्त चल रही सहारनपुर- लखनऊ पैसेंजर को 28 मई तक रद्द किया गया था। 29 मई से इसका संचालन शुरू होना था। लेकिन रेलवे ने इसके संचालन का समय एक बार फिर बढ़ा दिया है। अब रेलवे ने इसको 5 जून तक रद्द कर दिया है। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह ने बताया कि लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर को 5 जून तक कैंसिल किया गया है। पांच जून के बाद इसका संचालन शुरू होने की उम्मीद है।