{"_id":"5af5dda34f1c1beb408b48a1","slug":"91526062499-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार के हमले में बाग ठेकेदार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार के हमले में बाग ठेकेदार जख्मी
Updated Fri, 11 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। शिवालिक जंगल से निकलकर आए गुलदार ने जैतपुर खुर्द गांव के पास एक बाग में ठेकेदार पर हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। बाग में मौजूद मजदूरों ने शोर मचाकर लाठी-डंडों से गुलदार का सामना कर उसे दौड़ाया। हमले में गंभीर रूप से जख्मी ठेकेदार को बेहट सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जैतपुर खुर्द गांव निवासी मुकर्रम (30) पुत्र जमील ने गांव से शिवालिक जंगल की तरफ रसूलुपर गांव निवासी इसरान के आम के बाग की फसल खरीद रखी है। शुक्रवार को वह गांव के ही इरशाद, अंसारलहक, तोय्यब, अब्दुल वहीद आदि मजदूरों के साथ बाग में कुछ काम करा रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे जंगल की तरफ से दौड़ते हुए आए एक गुलदार ने मुकर्रम पर हमला कर दिया। मुकर्रम के चिल्लाने की आवाज सुनकर बाग में काम कर रहे मजदूरों ने हल्ला मचाया और लाठी-डंड़ें लेकर गुलदार की तरफ दौड़ पड़े। इस पर गुलदार मुकर्रम को जख्मी हालत में छोड़कर भाग खड़ा हुआ। मुकर्रम को गंभीर हालत में बेहट सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मुकर्रम के साथ सीएचसी पहुंचे मजदूरों ने बताया, कि जंगल में आग लगी हुई है। अनुमानित गुलदार आग के चलते जंगल से बाहर निकल आया और दहशत में उसने मुकर्रम पर हमला कर दिया।