{"_id":"5ae614ea4f1c1b76098b7191","slug":"91525028074-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया ऊर्जा मित्र एप का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया ऊर्जा मित्र एप का शुभारंभ
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। डीएम पीके पांडे ने रविवार को भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय की पहल पर जिले में ऊर्जा एप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस एप को एंड्रायड मोबाइल फोन के प्ले स्टोर से डाउन लोड किया जा सकता है।
रविवार को घंटाघर स्थित विद्युत नगरीय वितरण मंडल कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने ऊर्जा मित्र एप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस एप के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली कटौती के वास्तविक समय की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए उपभोक्ताओं को एसएमएस भी मिलेगा। इस एप के माध्यम से उपभोक्ताओं को विद्युत कटौती के वास्तविक समय की जानकारी मिलेगी और इस पर चार विद्युत एकाउंट पंजीकृत करने की सुविधा भी प्राप्त होगी। इस दौरान पूर्व विधायक राजीव गुंबर, एसएसपी बबलू कुमार, मुख्य अभियंता, जीसी झा, अधीक्षण अभियंता रविन्द्र गुप्ता, अधिशासी अभियंता सुशील गर्ग, ओमप्रकाश, उपखंड अधिकारी पवन कुमार सिंह, मधुर वर्मा, जवाहर सिंह, पंकज राठौर और सभी अवर अभियंता आदि रहे।