{"_id":"5ab942e54f1c1b094a8b768e","slug":"91522090725-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर्स न मिलने से टला अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोर्स न मिलने से टला अतिक्रमण हटाओ अभियान
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अतिक्रमण हटाओ अभियान फिर से फोर्स के अभाव में फ्लाप होता नजर आ रहा है। सोमवार को श्रीराम चौक से नवाबगंज तक अतिक्रमण हटाया जाना था। नगर निगम की टीम फोर्स के आने का इंतजार करती रही, मगर पुलिस नहीं पहुंची। ऐसे में सोमवार को अभियान को टाल दिया गया।
डीएम पीके पांडेय के निर्देश पर नगर निगम शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए अभियान चला रहा है। नगर निगम अभी तक मंडी समिति रोड, चिलकाना रोड और गंगोह रोड से अतिक्रमण हटा चुका है। हालांकि ज्यादातर दुकानें फिर से सड़कों पर सज गई हैं। सोमवार को श्रीराम चौक यानी नेहरू मार्केट से नवाबगंज तक अतिक्रमण हटाया जाना था। नगर निगम के अधिकारी इकट्ठा हो गए थे, मगर पुलिस फोर्स नहीं मिली। जेई पुलिस को फोन लगाते रहे, मगर किसी ने उठाया नहीं। इसके बाद सोमवार को अभियान टाल दिया गया। करीब तीन महीने पहले भी ऐसी ही स्थिति बनी थी, जब पुलिस का सहयोग न मिलने की वजह से अभियान बीच में ही बंद कर देना पड़ा था। जेई मुसाफिर सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार को फोर्स मिल जाएगी, जिसके बाद अभियान को पुन: शुरू किया जाएगा।