{"_id":"5a96f8534f1c1bca798bc55f","slug":"91519843411-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गन्ने का भुगतान नहीं होने व मिल की पर्ची कम मिलने आदि समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील मुख्यालय पर पहुंचक रधरना प्रदर्शन किया। इस दौरान छह सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
इससे पूर्व भाकियू की बैठक में किसानों ने तहसील अध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह के समक्ष विभिन्न समस्याएं रखी। बैठक के बाद भाकियू तहसील अध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील मुख्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया और तहसीलदार रमेश चंद को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है। भुगतान जल्द कराया जाये। स्थानीय किसानों को मिल की पर्ची कम भेजी जा रही है। जबकि बाहर से आने वाले गन्ने को धड़ल्ले से खरीद की जा रही है। इस व्यवस्था को ठीक कराया जाए। कहा कि माइनरों की खुदाई कराकर पानी छोड़ा जाये। बाजार में नकली कीटनाशक और नकली मावा धड़ल्ले से बिक रहा है। उसको बंद कराया जाये। इस मौके पर सेवा राम, कान सिंह और प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।