{"_id":"5a7c9a3b4f1c1b462c8b6dae","slug":"91518115387-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रासेयो ने ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रासेयो ने ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। वजीरपुर गांव में चल रहे लाला किशन चंद राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर में तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया।
गांव वजीरपुर के प्राथमिक विद्यालय में चल रहे शिविर के तीसरे दिन के प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों ने टोली बना कर गांव की सड़कों और नालियों की सफाई की। ग्रामीणों को भी सफाई रखने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि घर की तरह ही बाहर भी सफाई रखे तभी सफाई का कार्य पूरा होगा। ग्रामीणों को जनसंख्या नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि अभियानों का महत्व बताते हुए इनसे जुड़ने की अपील की गई। द्वितीय सत्र के दौरान प्रधानमंत्री कौशल विकास के प्रबंधक देवी चंद द्वारा स्वयंसेवकों को अनेक जानकारियां दी गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वृतिका ढिल्लन ने आभार जताया। इसमें ऋषिपाल सिंह, नितिन कुमार, हिमांशु राय, सचिन गौतम, सचिन खरे आदि का योगदान रहा।