फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   10 फरवरी से चलेगा ढमोला से अतिक्रमण हटाने का अभियान:

10 फरवरी से चलेगा ढमोला से अतिक्रमण हटाने का अभियान:

Tue, 06 Feb 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
10 फरवरी से चलेगा ढमोला से अतिक्रमण हटाने का अभियान:
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ढमोला नदी पर अतिक्रमण को चिन्हांकन कर 10 फरवरी तक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि 10 फरवरी के बाद अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना वसूलने के साथ ही आईपीसी की धाराओं में भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि औद्योगिक अपशिष्ट व कूड़ा आदि डाले जाने से नदी के अस्तित्व को खतरा बना हुआ है। इसके अलावा कई स्थानों पर लोगों द्वारा अतिक्रमण भी किया हुआ है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित करने की कार्यवाही में कोई पक्षपात नहीं होना चाहिए। जनता का भी दायित्व है कि वह नदी को अतिक्रमण व प्रदूषण मुक्त कराने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने ढमोला नदी की भूमि पर अतिक्रमण किया हुआ है। उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए जागरूक किया जाए। यदि कोई व्यक्ति जानबूझ कर नदी क्षेत्र में अतिक्रमण व नदी को प्रदूषित करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों से कहा कि नदी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं और जागरूक नागरिकों की भी मदद ली जाए। कूड़ा डालने वालों को समझाए और नहीं मानने पर कठोर कार्रवाई कराए। उन्होंने कहा कि 10 फरवरी के बाद अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध पुलिस की देखरेख में अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों में ऐसे परिवारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी जिनके पास अपना कोई आवास नहीं है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसके दूबे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, सभी उपजिलाधिकारी तथा तहसीलदार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed