{"_id":"5a7366434f1c1b89268b7c99","slug":"91517512259-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहट में हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहट में हादसा
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार की देर रात गंदेवड़-हथनीकुंड़ मार्ग पर शराब के ठेके पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के मौके पर पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना मिर्जापुर के शाहपुर बांस निवासी अरविंद (29) पुत्र मैनपाल बृहस्पतिवार की देर शाम घर आए मेहमानों को बाइक पर बेहट छोड़ने के लिए आया था। रात के समय जब वह वापस लौट रहा था, तो गंदेवड़ से निकलने पर हथनीकुंड मार्ग पर स्थित शराब के ठेके के पास उसकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अरविंद बाइक समेत सड़क पर गिर गया। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसे उठाकर सीएचसी लेकर आई, जहां डॉक्टरों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों के सीएचसी पहुंचने पर पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।