{"_id":"5a6f687a4f1c1b8c268b7314","slug":"91517250682-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शाओं के लिए अलग से स्टैंड देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शाओं के लिए अलग से स्टैंड देने की मांग
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-रिक्शाओं के लिए अलग से स्टैंड देने की मांग
सहारनपुर। भारतीय ई-रिक्शा मजदूर यूनियन ने महापौर संजीव वालिया को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ई-रिक्शा चालकों ने अलग से स्टैंड मुहैया कराने की मांग की।
यूनियन के अध्यक्ष गौतम पंडित के नेतृत्व में महापौर से मिले चालकों ने कहा कि ई-रिक्शाओं का पंजीकरण नगर निगम की ओर से किया जाए। चालकों को निगम के माध्यम से ही लाइसेंस जारी कराए जाएं। उन्होंने यातायात पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि ज्यादातर चालकों ने रिक्शाएं कर्ज पर ली हैं। ऐसे में ई-रिक्शाओं को कम शुल्क पर पास किया जाए। महापौर ने समस्याओं के समाधान के प्रयास का आश्वासन दिया। महापौर से मिलने वालों में विजयपाल, बिल्लू, अली कौशर, जहीर, आदिल, शहजाद हुसैन, नावेद, असद, गुल्फाम, मुनव्वर, लियाकत अली, रिजवान, महबूब अली आदि शामिल रहे।