{"_id":"5a623b934f1c1b80268b5631","slug":"91516387219-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने किया सुंदरपुर-मिर्जापुर सड़क मार्ग के सुदृढ़ीकरण का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने किया सुंदरपुर-मिर्जापुर सड़क मार्ग के सुदृढ़ीकरण का शुभारंभ
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार देश को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में विश्व पटल पर बड़ी ताकत बनाने की दिशा में काम कर रही है। आम आदमी से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए प्रदेश की योगी सरकार द्रुत गति से विकास कर रही है।
सांसद राघव लखनपाल शर्मा शुक्रवार को सुंदरपुर-मिर्जापुर सड़क मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा जाति धर्म की राजनीति नहीं बल्कि विकास की राजनीति करती है। उसकी कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। देश में भाजपा की सरकार आने के बाद जहां विश्व पलट पर भारतीयों को गौरवान्वित होने का अवसर मिला है वहीं प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। अपराधियों का यहां से पलायन शुरु हो गया है। व्यापारी, मजदूर, किसान सभी खुशहाल हैं। जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा और मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश धीमान ने कहा कि बसपा जाति वादी और सपा धर्म आधारित राजनीति करती है। इन दोनो दलों ने प्रदेश को विकास के मामले में पटरी से उतार दिया था अब भाजपा की सरकार में आम आदमी राहत महसूस कर रहा है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य बाबूराम राठौर, नाथीराम राणा, यशपाल प्रजापति, प्रवेश कांबोज, राजकुमार राणा, महेंद्र राणा, दूबे सिंह कांबोज, विकास गुप्ता आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।