{"_id":"5a623b7f4f1c1b84268b54f4","slug":"91516387199-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म पद्मावत पर प्रतिबंध लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म पद्मावत पर प्रतिबंध लगाने की मांग
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बैठक कर फिल्म पद्मावती को रिलीज किए जाने की निंदा की गई और फिल्म को प्रतिबंधित किए जाने की मांग की गई।
मोहल्ला हकीकत नगर स्थित शिवसेना कार्यालय पर हुई बैठक में जिला प्रमुख कुलदीप सिंह पुंडीर ने कहा कि इतिहास प्रसिद्ध रानी पद्मावती के जीवन पर बनी फिल्म में इतिहास के तथ्यों से छेड़छाड़ कर फिल्म का निर्माण किया गया है। जिससे पूरे देश के हिंदुओं एवं क्षत्रिय समाज में रोष है। फिर भी फिल्म को रिलीज किया जा रहा है जो निंदनीय है। शिवसेना ने मांग की है कि जनभावनाओं को देखते हुए ऐसी फिल्म पर प्रतिबंध लगना चाहिए। हिंदू संस्कृति एवं जनभावनाओं का आदर किया जाना चाहिए। सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म को प्रसारण की अनुमति देना केंद्र सरकार की जनभावनाओं की अनदेखी को दर्शा रहा है। शिवसेना फिल्म के प्रदर्शन के खिलाफ है। बैठक में धीरेंद्र सिंह राठौर, मिंटू, शुभम परमार, रामगोपाल गोयनका, राजीव ठकराल, राधेश्याम, पप्पू सैनी, अमित अग्रवाल, राजीव कुमारख् संदीप कुमार, अमित कुमार, पंकज सिंह मौजूद रहे।