{"_id":"5a623b5d4f1c1b76268b52de","slug":"91516387165-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईबी की टीम ने भारत ट्रेडर्स पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईबी की टीम ने भारत ट्रेडर्स पर मारा छापा
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। वाणिज्यकर विभाग की एसआईबी टीम ने शुक्रवार को नगर के गंगोह रोड स्थित भारत ट्रेडर्स पर छापा मारा। उन्होंने प्रतिष्ठान पर करीब छह घंटे जांच की। फर्म ने दो त्रैमास का रिटर्न भी फाइल नहीं कर रखा था। कागजों को जांच के लिए टीम ने अपने सपुर्द कर लिया है। जांच की बाद ही सही स्थिति का आंकलन होगा।
वाणिज्यकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 विनय अस्थाना ने बताया कि शिकायत के आधार पर इस फर्म पर छापेमारी की गई। यह फर्म फर्नीचर का निर्माण और बिक्री करती है। इसके अलावा प्लास्टिक के फर्नीचर का भी व्यवसाय करती है, लेकिन फर्म का दो त्रैमास का रिटर्न भी जमा किया गया है। जो लेखा पुस्तिका प्राप्त हुई है उसमें और स्टॉक में अंतर है। मौके पर केवल परचेज बिल ही मिले हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया टैक्स चोरी का मामला दिख रखा है, लेकिन पूरी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। इसके बाद टैक्स की गणना कराई जाएगी। यदि कर चोरी पाई गई तो जुर्माने के साथ ही कर जमा कराया जाएगा। इस दौरान एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर श्यामलाल राम और रनकेंद्र सिंह आदि रहे।