{"_id":"5a5cf1ae4f1c1ba2268b4966","slug":"91516040622-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से राशन डिपो निरस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से राशन डिपो निरस्त करने की मांग
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कम राशन बांटने और महीने में दो या तीन दिन दुकान खोलने का आरोप लगाते हुए मानकमऊ की महिलाओं ने जिलाधिकारी पीके पांडे को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने संबंधित राशन डीलर की दुकान को निरस्त करने की मांग की।
सोमवार को जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में महिलाओं ने आरोप लगाया कि राशन डीलर शराब पीकर कोटे का वितरण करता है। इसके अलावा राशन की दुकानों को भी महीने में दो बार ही खोलता है। उनका आरोप है कि राशन कार्ड धारकों को पूरा राशन भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि किसी कार्ड पर दस किलो राशन मिलना है उस पर मात्र 8 किलो ही राशन दिया जाता है। उन्होंने कहा कि दुकान पर करीब 1500 राशन कार्ड हैं, इसलिए इसके साथ ही एक दूसरी दुकान भी मोहल्ले में दी जाए। इसमें सुमन देवी, उषा, बबीता, प्रियंका, रमा, आशीष उपाध्याय, नर्गिस, सुल्ताना, हमीदा, शाइन, माया, वजीरन, अंजुम, रशीदा, शहबाद, जहीर, अनवरी, कहकशां, कुरबान, नूरजहां, रईसा, फातिमा, सुहेल, रिजवाना, साजदा, गुल सनव्वर, शाहबानो, आयशा, जमीला, शानू, रितू, सरोज, कनिजा आदि रहे।