{"_id":"5a42acfd4f1c1b0a788b50da","slug":"91514319101-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में 9 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में 9 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधरोपण के लिए अभी से स्थान का चिन्हांकन कर लिया जाए। जिले में इस वर्ष 9 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी विभाग अपने स्थानों का चिन्हांकन कर 15 जनवरी तक वन विभाग को अपनी सूची सौंप दें।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में पौधरोपण के संबंध में वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पौधरोपण के लिए अभी से तैयारी पूरी करा लें। जिससे अभियान के दौरान को बाधा उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने डीएफओ को निर्देश दिए कि वे ऐसी प्रजाति के पौधों को रोपने को प्राथमिकता दें जिससे पर्यावरण के संतुलन को बनाये रखने में अधिक मदद मिले। उन्होंने कहा कि वृक्षों की संख्या घटने के दुष्प्रभावों से हम सभी भिज्ञ हैं। वृक्ष वायु के प्राकृतिक शोधक होते हैं, वे वायु से हानिकारक कार्बन डाइऑक्साइड का लेकर लाभदायक ऑक्सीजन छोड़ते हैं । उन्होंने कहा कि रोपे गए पौधों की देख रेख करना भी हमारी जिम्मेदारी है। डीएफओ विजय सिंह, परियोजना निदेशक चंद्रशेखर, जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव सहित लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा आदि के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।