{"_id":"5a395fdd4f1c1b502b8b58e0","slug":"91513709533-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक व्यक्ति को मिले योजनाओं का लाभ: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक व्यक्ति को मिले योजनाओं का लाभ: डीएम
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रत्येक व्यक्ति को मिले योजनाओं का लाभ: डीएम
सहारनपुर। जिलाधिकार पीके पांडेय ने कहा कि शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जाए ताकि प्रत्येक व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके।
विकास भवन सभागार में नाबार्ड द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें डीएमम ने कहा कि बैंक निर्धारित समय में सरकारी योजनाओं की फाइलों का निस्तारण करें। मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि कृषि प्रधान देश में कृषि संबंधित एवं सहायक गतिविधियों जैसे डेयरी, मुर्गी पालन, एग्री क्लीनिक सेंटर से राष्ट्र निर्माण संभव है। एसएसपी बबलू कुमार ने नाबार्ड के कार्यों की सराहाना की। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक डा. शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि कृषि स्नातकों को रोजगार के लिए 20 लाख रुपये तक का लोन दिया जा सकता है, जिसमें 44 प्रतिशत तक सब्सिडी भी है। आरसेटी से कंवलजीज सिंह भाटिया ने प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने की जानकारी दी।