फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

Wed, 20 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन
सहारनपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना 57वें दिन भी जारी रहा। जुलूस के रूप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंची। विभिन्न मांगो को लेकर डीएम के नाम ज्ञापन एडीएम (एफ) को सौंपा। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर चल रहे धरने के दौरान महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार ने कहा कि योगी सरकार में मातृ शक्ति का उत्पीड़न किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को धरने पर बैठे हुए दो माह होने वाले हैं, लेकिन सरकार ने आंगनबाड़ियों के लिए कोई घोषणा नहीं की। मांगे पूरी ना होने तक आंदोलन जारी रहेगा। महामंत्री पूनम शर्मा व कार्यवाहक अध्यक्ष सुधा धीमान ने जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। इसके पश्चात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी के कार्यालय के बाहर बैठकर एक घंटे तक धरना दिया। बाद में जिलाधिकारी के नाम एडीएम(एफ) विनोद कुमार को ज्ञापन सौंपा। शमा प्रवीन, रीता चौधरी, नीलम शुक्ला, शहनाज, ऊषा रानी, सुनीता शर्मा, शशी, कमलेश शर्मा, संजुली शर्मा, अनीता पुंडीर, गीता शर्मा, आरती सैनी, सुषमा, कुसुम, जीवनी, शशी, कमलेश शर्मा, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed