{"_id":"5a395ee24f1c1b97678c2aec","slug":"91513709282-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचरा कलेक्शन के लिए नई गाड़ियां मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचरा कलेक्शन के लिए नई गाड़ियां मिलीं
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर निगम को 20 नई गाड़ियां मिली हैं, जो घर-घर से जाकर कचरा इकट्ठा किया करेंगी। इन गाड़ियों की ट्रॉली पूरी तरह कवर्ड है, जिसे दो हिस्सों में बांटा गया है। एक हिस्सा पीले रंग से रंगा है, जबकि दूसरा हरे। नगरवासी एक बॉक्स में गीला और दूसरे में सूखा कचरा डालेंगे। इसके अलावा दो बड़ी मशीन मिली हैं, जो कचरे से खाद बनाएंगी। मंगलवार को महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ने गांधी पार्क से इन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कचरा न जलाएं, प्रदूषण न फैलाएं
सहारनपुर। नेचुरल एनवायरमेंटल अवेयरनेस सोसायटी ने नगरवासियों ने कचरे को न जलाने की अपील की है। खलासी लाइन स्थित एसडी जूनियर हाई स्कूल में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य रीटा भाटिया ने कहा कि हमें कचरा नहीं जलाना चाहिए, क्योंकि इससे वायु प्रदूषण फैलता है, जो बीमारियां फैलाता है। हमें कचरे को अलग-अलग रखना चाहिए। कमल कश्यप ने कहा कि हमें गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डिब्बों में इकट्ठा करना चाहिए। जब भी निगम की गाड़ी कचरा लेने आए तो उसमें अलग-अलग ही देना चाहिए। इस मौके पर जय कुमार, सुशील शर्मा, नीरू धवन, संगीता, रजनी, श्वेता, वंदना, कांति, गीता, सुशीला आदि मौजूद रहीं।