{"_id":"5a283b6c4f1c1bc9678c047c","slug":"91512586092-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी के खिलाफ काम करने वालों पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी के खिलाफ काम करने वालों पर गिरेगी गाज
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा में चल रही घमासान थमने का नाम नहीं ले रही है। नगर निगम चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वाले दर्जनों कार्यकर्ताओं की शिकायत की गई है। जल्द इन कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई होगी।
निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को गाजियाबाद में क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और प्रदेश मंत्री गोविंद ने समीक्षा बैठक ली। सहारनपुर नगर निगम चुनाव में जीतने वाले कई भाजपा पार्षदों ने पार्टी के खिलाफ काम करने वाले कार्यकर्ताओं की शिकायत पार्टी हाईकमान से की। इन कार्यकर्ताओं के शिकायती पत्र महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को सौंपे हैं। पार्टी हाईकमान द्वारा जल्द इन कार्यकर्ताओं को नोटिस भेजे जाएंगे। इसके बाद इन कार्यकर्ताओं को संगठन से निष्कासित किया जा सकता है। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि पार्षदों द्वारा की गई शिकायत की जानकारी हाईकमान को दे दी गई है।