फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एसडीएम ने फिर पकड़ा मिट्टी का खनन

एसडीएम ने फिर पकड़ा मिट्टी का खनन

Mon, 20 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने फिर पकड़ा मिट्टी का खनन
एसडीएम ने फिर पकड़ा मिट्टी का खनन
विज्ञापन

सहारनपुर। एनजीटी की रोक और प्रशासन की सख्ती के बावजूद खननकर्ता मिट्टी का खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। एसडीएम सदर ने रविवार को मिट्टी से भरी चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ा। उन्होंने खनन करने वालों को जमकर लताड़ लगाई। साथ ही चारों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को देहात कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। एक सप्ताह में एसडीएम सदर की यह दूसरी कार्रवाई है।
एसडीएम सदर संगीता ने 14 नवंबर को गांव शकलापुरी में हो रहे मिट्टी के खनन को पकड़ा था। उन्होंने चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों को भी जब्त कर पुलिस को सौंपा था। मगर एसडीएम की कार्रवाई का भी कोई असर खनन करने वालों पर नहीं पड़ा। चार दिन बाद फिर से मिट्टी का खनन शुरू कर दिया गया। शिकायत मिलने पर एसडीएम सदर ने रविवार को अवकाश के बावजूद गांव ज्ञानागढ़ से होकर गुजर रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त कर पुलिस को सौंप दिया। उक्त ट्रॉलियां भी शकलापुरी से ही मिट्टी लेकर आ रही थीं। एसडीएम सदर संगीता ने बताया कि ट्रैक्टर और ट्रॉली स्वामियों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के दरा कोटलता क्षेत्र में पिछले करीब दस साल से मिट्टी का खनन जारी है। जेसीबी तक लगाकर खेतों से मिट्टी उठाई गई है। दिन-रात मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों के चलने से क्षेत्र की सड़कें भी टूट चुकी हैं। क्षेत्रवासी भी मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियों के चलने से परेशान हैं, जिनके चलने से बच्चों के साथ हादसे होने का खतरा रहता है। अमर उजाला ने मिट्टी के खनन की समस्या को कई बार प्रमुखता से प्रकाशित भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed