{"_id":"59f8cd344f1c1b6d548b9fd2","slug":"91509477684-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। केरल में आरएसएस, बीजेपी और बीएमएस से जुड़े लोगों की हत्याओं के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन छेड़ दिया है। 11 नवंबर को केरल में होने वाली घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन होगा। उससे पहले मंगलवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।
ज्ञापन देने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे अंकित सैनी, नेहा काम्बोज और आशुतोष शुक्ला ने बताया कि केरल में पिछले 18 महीने में अनेक लोगों की हत्या हो चुकी है। उन्होंने हत्याओं के पीछे मार्क्सवादी विचारधारा को जिम्मेदार बताया। कहा कि मरने वालों में 18 लोग आरएसएस, भारतीय जनता पार्टी और बीएमएस से जुड़े थे। एबीवीपी इन अमानवीय घटनाओं के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन छेड़ने जा रही है। 11 नवंबर को केरल की राजधानी में देशभर के कार्यकर्ता पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा, जिसमें घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में सन्नी सैनी, विक्की पंवार, करिश्मा गोयल, राजेंद्र कुमार और विमल काम्बोज आदि शामिल रहे।