फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हाईटेंशन की तार की चपेट में आने से राज मिस्त्री की हालत गंभीर

हाईटेंशन की तार की चपेट में आने से राज मिस्त्री की हालत गंभीर

Thu, 28 Sep 2017 01:03 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन की तार की चपेट में आने से राज मिस्त्री की हालत गंभीर
सहारनपुर। स्टेट बैंक कॉलोनी के निकट निर्माणाधीन भवन में काम करते समय राजमिस्त्री भवन के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

रामपुर के गांव नवादा का निवासी दिनेश उर्फ काला (28 वर्ष) पुत्र चंद्र राजमिस्त्री का काम करता है। ठेकेदार बिलाल निवासी रसूल पुर के साथ दिल्ली रोड स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी के पीछे यश विहार में विनोद द्वारा बनवाए जा रहे भवन में काम कर रहा था। काम करते समय अचानक वह बिल्डिंग के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। करंट से दिनेश उर्फ कालू की हालत देख अन्य मजदूर वहां से भाग गए। ठेकेदार बिलाल ने किसी प्रकार कालू को वहां से उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


किशोर लापता
सहारनपुर। थाना जनकपुरी के खानआलमपुरा निवासी एक विधवा का 13 वर्षीय पुत्र 21 सितंबर को घर से सामान लेने के लिए गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा। इस मामले में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खानआलमपुरा निवासी रूबी का 13 वर्षीय पुत्र अब्दुल रहीम 21 सितंबर को मोहल्ले में ही दुकान से सामान लेने गया था। लेकिन काफी देर बाद भी घर वापस नहीं लौटा। रात तक इंतजार के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। अनहोनी की आशंका के चलते थाना जनकपुरी पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि अब्दुल रूबी का इकलौता बेटा है। इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अब्दुल रहीम की गुमशुदगी दर्ज कर दी गई है और उसकी तलाश कराई जा रही है।


नगर में गौ सेवा रथ निकाला गया
सहारनपुर। वंदेमातरम मिशन एक चिंगारी संस्थापक विजयकांत चौहान भगत सिंह जूनियर के नेतृत्व में गौसेवा रथ एंबुलेंस भगवा रंग के गुब्बारा एवं राष्ट्र ध्वज के साथ सरदार भगत सिंह की प्रतिमा रखकर रथ निकाला गया। रथ शहर की सड़कों एवं गलियों से होकर गुजरा। संस्था के कार्यकर्ता वंदेमातरम और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। विजयकांत चौहान ने बताया कि उन्होंने युवाओं को नशा, अपराध, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद, गौहत्या, कन्या भ्रूण हत्या मुक्त भारत बनाने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर गगन, भीम, दिलीप, आशीष, राजू, विनोद, आलोक, रवि, सुनील, विक्की, अरविंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed