फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नवरात्र पर माता रानी के जयकारों की धूम

नवरात्र पर माता रानी के जयकारों की धूम

Tue, 26 Sep 2017 12:51 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र पर माता रानी के जयकारों की धूम
सहारनपुर। महानगर में नवरात्र पर्व के मौके पर विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पांचवें नवरात्र पर मां भगवती के स्वरूप स्कंद माता की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन

रोटरी क्लब सहारनपुर सेंट्रल द्वारा भजन संध्या का आयोजन हकीकत नगर स्थित श्री जगदंबा मंदिर में किया गया। अध्यक्ष सुभाष सपरा ने भजन सुनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने तन के साथ-साथ अपने विचारों को भी सुंदर बनाना चाहिए। देश की उन्नति के लिए हमें प्रभु का भजन करना चाहिए। हमारा देश ऋषि-मुनियों का देश रहा है। उनके तप व भजनों से ही देश आज प्रगति की ओर अग्रसर है। राजेश कपूर, शारदा सपरा, श्रुति व पूजा कपूर ने भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अध्यक्ष सुभाष सपरा व सचिव तुषार को सम्मानित किया गया। संदीप गर्ग, संजय खुराना, यश गाबा, तुषार अरोड़ा, नेहा अरोड़ा, विजय बत्रा, विजय खुराना, अनिल पांडव, विनय, रेखा गाबा, अनीता खुराना, प्रवीन बत्रा, माला पांडव, आशु गर्ग, पंडित राजकुमार भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, पुलिस लाइन के पास स्थित श्री शिव शक्ति तहसील मंदिर में पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने विधि-विधान से स्कंदमाता की पूजा अर्चना कराई। इनके अलावा श्री हरि मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, चौंताला स्थित श्री बालाजी मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, बेहट रोड के श्री बालाजी धाम, श्री साईं धाम और अंबाला रोड स्थित श्री काल भैरव विश्रामपुरी मंदिर में मां भगवती की आराधना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed