{"_id":"59c559914f1c1b8b688b6085","slug":"91506105745-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में तेंदुआ दिखा तो बढ़ी दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में तेंदुआ दिखा तो बढ़ी दहशत
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव(सहारनपुर)। जड़ोदा पांडा के मजरे जयपुर व शेरपुर के जंगल में तेंदुए के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण घास लेने गये तो जंगल में दहाड़ सुनाई दी। इस पर ग्रामीणों ने गांव से लाइसेंसी हथियार मंगा कर फायरिंग करनी शुरू कर दी। गांव के लोग लाठी डंडे लेकर जंगल में पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस अज्ञात जानवर की तलाश भी की लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। बाद में वन विभाग की टीम भी जंगल में पहुंची और लोगों से जानकारी ली। बारिश होने के कारण जानवर के पैरों के निशान नहीं मिल सके। गांव निवासी महेश कुमार ने बताया कि पांच दिन पहले जब वह घास लेने गया था। तो लंबा व लंबी पूंछ वाला जानवर दिखाई दिया। जानवर को तेंदुआ माना जा रहा है। लगभग दस मीटर की दूरी से उसने उसे देखा है। शेरपुर के सहेंद्र ने भी साइकिल से आते वक्त इस जानवर को देखा है। जोनी, सुनील, सतीश आदि लोगों ने बताया कि पिछले सात दिनों से यह जानवर दिखाई दे रहा है। अब लोग टोली के रूप में हथियारों से लैस होकर खेतों में जा रहे हैं।
थाना इंचार्ज राम मिलन यादव का कहना है कि सूचना मिली थी। लेकिन तेंदुआ या अन्य कोई जानवर नहीं मिला है।
विज्ञापन
थाना इंचार्ज राम मिलन यादव का कहना है कि सूचना मिली थी। लेकिन तेंदुआ या अन्य कोई जानवर नहीं मिला है।