फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कहीं राम जन्म तो कहीं ताड़का वध

कहीं राम जन्म तो कहीं ताड़का वध

Tue, 19 Sep 2017 12:55 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
कहीं राम जन्म तो कहीं ताड़का वध
कहीं राम जन्म तो कहीं हुआ ताड़का वध
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर में चल रही विभिन्न श्री रामलीलाओं में कहीं राम जन्म तो कहीं ताड़का वध का मनोहारी मंचन किया गया। भगवान श्री राम द्वारा ताड़का का वध करने पर रामलीला पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठे। लीलाओं को देख दर्शक रोमांचित हो उठे।
प्राचीन रामलीला कमेटी द्वारा बेहट बस स्टैंड के पास आयोजित श्री रामलीला में प्रभु श्री राम जन्म और ताड़का वध लीला का मंचन मथुरा से आए कलाकारों ने किया। उद्घाटन संजय बंसल ने फीता काटकर और दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रधान अनिल अग्रवाल, मंत्री चौधरी माइदयाल सिंह मित्तल, नीरज गर्ग, दीपक अग्रवाल, अमित गुप्ता, मनूज तायल, अंशुल अग्रवाल, हितेष गर्ग, अनिल गर्ग, अक्षय कुमार, सचिन गोयल, अमित शर्मा, कुलदीप अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अमित सिंघल, राकेश मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारतीय कला मंच श्री रामलीला सभा रेलवे टी-2 कॉलोनी में सीता जन्म व ताड़का वध का मंचन किया गया। उद्घाटन भारत कर्णवाल ने फीता काटकर और दीप प्रज्जवलित ऋषि कर्णवाल ने किए। बब्बर जंग गुरंग व अशोक कोहली के निर्देशन में ताड़का वध के खौफनाक और डरवाने दृश्य देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। अध्यक्ष सतपाल कालड़ा, महामंत्री जसबीर मोघा, मुख्य संरक्षक महेंद्र कंसल, अशोक छाबड़ा, उपाध्यक्ष संजय मल्होत्रा, संयोजक राजीव अन्नू, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मोघा, प्रमोद धीमान, शिवकुमार माणक्य, चेतन कौशिक, कमल मखीजा मौजूद रहे। उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड पर ताड़का वध का मंचन हुआ। ताड़का का अभिनय विपिन सैनी ने किया। भूत-प्रेत में सार्थक वालिया, ईशा, किरन, सिमरन, साहिल, विकास, प्रियांशु, सचिन, मोहित, कर्ण ने बेहतरीन अभिनय किया। मंच पर उड़ती हुई ताड़का आकर्षण का केंद्र रही। प्रभु श्री राम की आरती कृष्णा अरोड़ा, सुपनीत सिंह, अनेश शर्मा ने की। संचालक प्रधान रवि जुनेजा ने किया। बादल पाहवा, पवन भट्ट, सुनील कश्यप, राहुल साहु, प्रशांत चौहान, सुनील चावला, अमन गुलाटी, अमित सेठी, हन्नी सलूजा, डा. प्रवीन, भानू राजपूत, कमल दयाल, पंकज बजाज, यशपाल, त्रेहन, चंचल कुमार, विजेंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर क्लब गोपाल नगर नुमाइश कैंप में सीता जन्म और ताड़का वध का मंचन विरेंद्र लखनपाल के निर्देशन में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्टेशन अधीक्षक शिवपाल शामिल हुए। कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया। काका सूरी, अनिल रसवंत, अरविंद कुमार, नितिन खुराना, पंकज गुंबर, संजीव मनचंदा, पंकज मिड्ढा, तरूण हुडिया, गगन नागपाल, मन्नू बाठला, संदीप गिल्होत्रा शामिल रहे। श्री कृष्णा-राम नाटक क्लब जुबली पार्क में रावण दिग्विजय व श्री राम जन्म का सुंदर मंचन किया गया। रावण द्वारहा ब्रहमाजी से वर मांगना और मेघनाथ द्वारा राजा इंद्र को पकड़कर ले जाने की लीला देखकर दर्शक उत्साहित हो गए। हरीश भटेजा के निर्देशन में रावण का अभिनय कमल मल्होत्रा, मेघनाथ का रोभी खेड़ा, कुंभकर्ण का संजय खेड़ी, इंद्र का अमित भसीन सहित अन्य कलाकारों ने विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाई। प्रधान महेंद्र तनेजा, विवेक दुआ, राजकुमार बरूला, रम्मी धवन, राजन गंगा, नीरज कामरा, राजीव कामरा, वीके ग्रोवर, राजन मलिक, हरप्रीत भाटिया, अनिल अरोड़ा, राजेंद्र लांबा, मुरली खन्ना, विकास नरूला, पंकज शर्मा, जसपाल बत्रा मौजूद रहे। श्री राधा-कृष्ण मंदिर क्लब गांधी पार्क में राम और सीता जन्म लीला का मंचन हुआ। महारानी कौशल्या व भगवान विष्णु के संवाद बहुत प्रभावशाली रहे। ऋषि द्वारा दशरथ, कौशल्या, केकैई, सुमित्रा, गुरु वशिष्ठ की उपस्थित में यज्ञ कराने की लीला दर्शकों ने देखी। प्रधान जोगेंद्र कुमार, रमेश धवन, गुरमीत सिंह, चंडीप्रसाद, ब्रजमोहन वत्स, लखजीत सिंह, विक्रांत सैनी, नवदीप, जगदीश भंडारी मौजूद रहे। मानवीय कल्याण समिति लेबर कॉलोनी में राम जन्म का मनमोहक मंचन हुआ। प्रधान संदीप रावव, कमल श्रीवास्तव, यशपाल चौधरी, लक्ष्मण कुशवाहा, राजकुमार त्यागी, दिनेश हिंदू, गौरव वालिया, डा. अवनीश, विरेंद्र रावत, सत्येंद्र रावत शामिल रहे। भारती कला मंच रामलीला सभा गोविंनगर मैदान पर श्रीराम जन्म, रावण वरदान, वेदवंती संवाद और ताड़का वध की लीला को दर्शकों ने खूब सराहाया। मुख्य अतिथि के रूप में विशाल बजाज, देवांग बजाज शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री रामचंद्र के आदर्शों पर चलकर हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। अध्यक्ष सरदार सर्वजीत सिंह धीर, संयोजक नरेंद्र शर्मा, प्रबंधक पुनीत धीर, महामंत्री वरूण शर्मा, भारत वर्मा, विनय लाल, सन्नी गुलाटी मौजूद रहे।

श्री रामलीला कमेटी न्यू कपिल विहार में राम और सीता जन्म लीला का मंचन हुआ। उद्घाटन बालेश्वर त्यागी ने किया। भगवान श्री राम की आरती संस्थापक हरीश गर्ग, महेंद्र शर्मा, विनोद सिंह, राजकुमार कश्यप, विपन शर्मा, संजय अरोड़ा, अभिनंदन सैनी, पवन गांधी, प्रवीण गर्ग ने की। राजकुमार शर्मा, दिनेेश त्यागी, सुभाष त्यागी, प्रवीन गर्ग, राजकुमार गुप्ता, शिवम, शुभम ठक्कर, बिजेंद्र दीक्षित, अजय शर्मा, सुमित शर्मा, नरेश गुप्ता, सुमित शर्मा, नरेश गुप्ता, विपनि शर्मा मौजूद रहे। श्री आशुतोष मंदिर रामलीला समिति के तत्वाधान में गुरुद्वारा रोड स्थित कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित श्री रामलीला महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशी वालिया, फरहान अख्तर, वैभव ने किया। प्रधान गौरव चौधरी, संस्थापक पंडित अवधेश, महामंत्री राकेश छाबड़ा, मोहित छाबड़ा, गौरवपुरी, नरेश कुमार, दिनेश सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed