{"_id":"59a70bde4f1c1be1278b48f9","slug":"91504119774-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ला शाहरमजुद्दीन के लोगों का नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ला शाहरमजुद्दीन के लोगों का नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। मोहल्ला शाहरमजुद्दीन में पसरी गंदगी के विरोध में बुधवार को हिंदू मुस्लिम भाईचारा समिति ने नगरपालिका के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर गंदगी के ढेरों को हटवाए जाने की मांग की।
समिति अध्यक्ष सलीम कुरैशी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि मोहल्ले में जगह-जगह घरों के बाहर गंदगी के ढेर लगे हैं। कूड़े का समय पर उठान न होने से इतनी बदबू फैली है कि लोगों का घरों में सांस लेना भी दूभर हो गया है। बारिश से संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। मस्जिद में नमाज पढ़ने जाने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सलीम कुरैशी ने बताया कि पिछले साल सितंबर माह में डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया बुखार की चपेट में आकर 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इसलिए मोहल्ले में पसरे गंदगी के ढेरों को हटवाया जाए। चेतावनी दी कि यदि गंदगी को शीघ्र नहीं हटाया गया तो लोग धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे। एसडीएम की गैर मौजूदगी में ज्ञापन पेशकार को सौंपा गया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अफजाल कुरैशी, मौ. नदीम कुरैशी, कलीम कुरैशी, समीर कुरैशी, मीना, शुऐब, राशिद, साकिब, फैसल, फतह खान, इकबाल, शौकत, शमीम, शाहिद, कलीम, शहजाद आदि मौजूद रहे।