{"_id":"5991f2284f1c1bda338b4687","slug":"91502736936-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट फॉर्म जमा करने को 19 केंद्र निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट फॉर्म जमा करने को 19 केंद्र निर्धारित
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2018 की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। दसवीं और 12वीं के लिए प्राइवेट यानी व्यक्तिगत रूप से आवेदन करने के लिए जनपद में कुल 19 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। आवेदन करने के लिए अनेक शर्तें रखी गई हैं, जिनका पालन करने के निर्देश केंद्र अध्यक्षों को दिए गए हैं।
डीआईओएस आरके तिवारी ने बताया कि बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज सहारनपुर, राजकीय इंटर कॉलेज सहारनपुर और एसएमए इंटर कॉलेज में केवल बालक आवेदन कर सकेंगे। आर्य कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर, श्री दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर में केवल बालिकाएं आवेदन करेंगी। एएचपी इंटर कॉलेज छुटमलपुर और जनता इंटर कॉलेज बेहट में बालक और बालिका दोनों आवेदन कर सकेंगे। डीसी जैन इंटर कॉलेज सरसावा, केएलजीएम इंटर कॉलेज नकुड़ और एचएवी इंटर कॉलेज देवबंद से केवल बालक आवेदन करेंगे। इस्लामिया इंटर कॉलेज देवबंद में बालक और बालिकाएं दोनों आवेदन कर सकेंगे। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवबंद, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नकुड़, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज टिकरौल और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज अम्बेहटा पीर से केवल बालिकाएं आवेदन करेंगी। राजकीय इंटर कॉलेज पंचकुआं और राजकीय इंटर कॉलेज गुमटी से बालक और बालिका दोनों आवेदन कर सकेंगे।