{"_id":"598b5a4a4f1c1b55488b47f9","slug":"91502304842-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्ररक्षक बाइक रैली से देंगे अखंड भारत निर्माण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्ररक्षक बाइक रैली से देंगे अखंड भारत निर्माण का संदेश
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। हिंदू जागरण मंच ने 12 अगस्त को नगर में अखंड भारत संकल्प यात्रा पर बाइक रैली निकालने का निर्णय लिया है। जिसके माध्यम से अखंड भारत निर्माण का संदेश दिया जाएगा।
मजनूवाला रोड स्थित कार्यालय पर बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि भारत माता को खंडित रूप में देखने की कल्पना आजादी के दीवानों ने नहीं की थी। आज भारतमाता को पुन: विश्वगुरु के सिंहासन पर विराजमान कराने के लिए हिंदू जागरण मंच राष्ट्ररक्षकों का निर्माण करता है। जिला महासचिव अमित धीमान ने कहा कि 12 अगस्त को देवीकुंड से बाइक रैली आरंभ होकर यूनियन तिराहा, बस स्टैंड रोड, एमबीडी चौक, सुभाष चौक, रेलवे स्टेशन, शिक्षक नगर होकर मजनूवाला रोड स्थित संगठन कार्यालय पर आकर संपन्न होगी। बाइक रैली के द्वारा समाज के अखंड भारत के निर्माण हेतु जाग्रत किया जाएगा। अध्यक्षता जयकुमार राणा और संचालन आशु शर्मा ने किया। इस मौके पर अनिल आत्रेय, शेषपाल चौधरी, श्रवण कुमार, सतीश कुमार, साहिल मेहरा, नंदन राणा, आशीष गर्ग, घनश्याम सिंह, बाबूराम आदि मौजूद रहे।