{"_id":"59779bf44f1c1bd80f8b45a1","slug":"91501010932-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार मिल रहा एडीज मच्छर का लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार मिल रहा एडीज मच्छर का लार्वा
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार मिल रहा एडीज मच्छर का लार्वा
देवबंद (सहारनपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीमों की ओर से नगर क्षेत्र में चलाए जा रहे अभियान के तहत डेंगू फैलाने वाले ऐडीज मच्छर का लार्वा लगातार पाया जा रहा है।
मंगलवार को सीएचसी की टीमें देवबंद नगर और अंबहेटा शेखां गांव में पहुंचीं। जहां सर्वे दौरान पानी में लार्वा पाया गया। टीम के सदस्यों ने तुरंत ही बर्तनों को खाली कराकर लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की। साथ ही उन्होंने कहा कि कूलर या बर्तन आदि में अनावश्यक रुप से पानी न भरें यदि कूलर आदि में पानी चलाते हैं तो हर तीसरे दिन इसको खाली करें और सूखा कर दुबारा पानी भरें। इसके अलावा अंबेेहटा गांव में दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों का दवाओं का वितरण किया गया। पानी से भरे कूलर और बर्तनों को खाली कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डा. वीके मिश्रा ने लोगों से कूलर, फ्रिज आदि में पानी इकट्ठा न करने की अपील की। साथ ही सरकार के इस जागरूकता अभियान में सहयोग करने की आह्वान किया।