फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   काशीपुर के रामबीर चौहान का लंगड़ा आम देश भर में अव्वल

काशीपुर के रामबीर चौहान का लंगड़ा आम देश भर में अव्वल

Tue, 04 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर के रामबीर चौहान का लंगड़ा आम देश भर में अव्वल
काशीपुर के रामबीर चौहान का लंगड़ा आम देश भर में अव्वल
विज्ञापन


नानौता(सहारनपुर)। दिल्ली में आयोजित आम महोत्सव में नानौता के ग्राम काशीपुर के बागवान रामबीर सिंह चौहान को दिल्ली टूरिज्म के प्रबंधक एसके पांडेय ने लंगडा आम उगाने पर प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। इससे एक बार फिर नानौता के साथ साथ पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है। जबकि पहली बार सहारनपुर का लंगडा आम पुरस्कार के लिए चुना गया।
दिल्ली में पर्यटन एवं परिवहन निगम द्वारा 30 जून से 2 जुलाई तक चले 29वें आम महोत्सव के दौरान पुरस्कार लेकर लौटे बागवान रामबीर सिंह चौहान ने बताया कि पिछले कई वर्षों की तरह इस बार भी उनका प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। प्रदर्शनी में देशभर से आए सैकड़ों आम उत्पादकों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि निर्णायक मंडल में प्रदर्शनी में उनके कच्चे आम लंगड़ा को प्रथम तथा रामकेला आम को द्वितीय स्थान दिया गया। दिल्ली टूरिज्म के मुख्य प्रबंधक एसके पांडेय और निदेशक आरके शर्मा ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उनका कहना है कि उनका प्रयास रहेगा कि आम को निर्यात किया जा सके ताकि उनके गांव काशीपुर और जिले का नाम रोशन हो सके।
विज्ञापन

पहले भी ले चुके है सर्वश्रेष्ठ आम का पुरस्कार
बता दें कि रामबीर चौहान वर्ष 2007, 2008, 2013, 2014 और 2016 में तथा वर्ष 2010 में उनके बड़े पुत्र योगाचार्य डा. अरूण चौहान वर्ष 2011 से 2015 तक उनके छोटे भाई सुबोध चौहान को दो अलग-अलग किस्मों के लिए सर्वश्रेष्ठ विजेता के चलते दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन-कौन सी प्रजातियां रहीं खास
पिछले वर्ष इस आम महोत्सव में 500 प्रजातियां रखी गयी थी। वर्ष 2017 में इनकी संख्या 600 पहुंच गई। इस वर्ष उत्तर प्रदेश से आम्रपाली, लैला, मजनूं, अफरीदी खास, गुलाब खास, रामकेला, तोतापरी, फजरी ,मल्लिका, रतौला, दशहरी, चौसा, लंगड़ा, सफेदा, चंपा, बंबई, हिना, अदीब खास, सबीना, शीला मुख्य रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed