{"_id":"595a98474f1c1bff058b4677","slug":"91499109447-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा मार्ग का अतिक्रमण हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा मार्ग का अतिक्रमण हटवाया
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा मार्ग का अतिक्रमण हटवाया
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। एसडीएम सदर की सख्त नाराजगी के बाद हरकत में आई थाना पुलिस और लेखपाल ने कावड़ यात्रा मार्ग से अतिक्रमण हटवाया। साथ ही सड़क किनारे लकड़ी व्यापारियों को भी अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। एसडीएम सदर वैभव मिश्रा द्वारा रविवार को ग्राम मक्काबांस में शांति समिति की बैठक की गई थी। बैठक के बाद एसडीएम सदर ने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी और लेखपाल को कड़ी फटकार लगाते हुए तुरंत अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सोमवार की सुबह से ही मक्काबांस ग्राम प्रधान इश्तियाक अहमद और लेखपाल ने जेसीबी से सड़क किनारे फैली पड़ी गंदगी को साफ कराया।