फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   900 people fined for filling fuel in bike without helmet

Saharanpur News: बिना हेलमेट बाइक में तेल डलवाने पर 900 लोगों के चालान

Wed, 13 Aug 2025 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
900 people fined for filling fuel in bike without helmet
- तेल डलवाने के लिए लोग लगवा रहे सिफारिश, पुलिसकर्मी तैनात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट बाइक में तेल डलवाने वालों के खिलाफ एसएसपी ने सख्ती कर दी है। पेट्रोल पंपों पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए। दो दिन में बिना हेलमेट तेल डलवाने पर 900 लोगों का चालान काटा गया। सिफारिश के लिए पेट्राेल पंप संचालकों के फोन घनघनाने लगे हैं।
वैसे तो जिले में नो हेलमेट नो पेट्रोल का प्लान पहले से लागू है। हर पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट नो पेट्रोल के बैनर भी लगे हुए हैं, ताकि लोग बिना हेलमेट वाहन न चलाएं और सुरक्षित रहे। इसके बाद भी लोग नहीं मान रहे। बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों को दौड़ाया जा रहा है, जो अपनी जान तो जोखिम में डाल ही रहे हैं, दूसरों के लिए भी खतरा बन रहे हैं। अब एसएसपी आशीष तिवारी ने नो हेलमेट नो पेट्रोल के प्लान को और सख्ती से लागू करा दिया है। पिछले दो दिन के अंदर यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना हेलमेट वाहन चालकों के चालान किए।
विज्ञापन

सोमवार को 700 वाहन चालकों के चालान हुए, जबकि मंगलवार को 200 चालान किए गए। साथ ही पेट्रोल पंप पर निगरानी के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है। दिल्ली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि बिना हेलमेट पेट्राेल नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते कई लोगों ने फोन भी कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- छात्र-छात्राओं को बताएं यातायात नियम
मंगलवार को यातायात पुलिस ने नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान के तहत पाइनवुड, ब्राउनवुड स्कूल, पाइनव्यू स्कूल, महाराज सिंह डिग्री कॉलेज, एसपी कान्वेंट स्कूल में तीन हजार छात्र-छात्राओं को यातायात नियम बताएं। साथ ही यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।

-- वर्जन
सड़क हादसों में कमी लाने और लोगों में जागरुकता लाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर सख्ती की गई है। चालान की कार्रवाई लगातार हो रही। - सिद्धार्थ वर्मा, एसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed