{"_id":"624499413d541b2e10613280","slug":"90-percent-seats-filled-in-major-schools-new-session-will-start-from-tomorrow-saharanpur-news-mrt5824997137","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख स्कूलों में 90 फीसदी सीटें भरीं, कल से शुरू होगा नया सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख स्कूलों में 90 फीसदी सीटें भरीं, कल से शुरू होगा नया सत्र
विज्ञापन
सहारनपुर। शिक्षण संस्थाओं में एक अप्रैल यानी कल से नया सत्र शुरू हो रहा है। दाखिले की बात करें तो महानगर के प्रमुख स्कूलों में सीटें लगभग भर चुकी हैं और अब गिनी चुनी ही सीटें रह गई हैं। वहीं नए और छोटे स्कूल दाखिले के लिए बच्चों की बाट जोह रहे हैं।
ज्यादातर अभिभावकों की मंशा अपने बच्चों को अच्छे और नामचीन स्कूलों में दाखिला दिलाने की रहती है। यही वजह है कि महानगर के प्रमुख पब्लिक स्कूलों में दाखिले के लिए सिफारिशें तक चलती हैं, जबकि कई स्कूलों में सिफारिश के बावजूद भी दाखिला नहीं मिल पाता है। मिशन कंपाउंड स्थित सेंट मेरीज एकेडमी की एक ब्रांच गलीरा रोड पर भी है। यहां एलकेजी से दाखिले शुरू होते हैं। दोनों जगह दो-दो सेक्शन हैं। सेंट मेरीज एकेडमी में जनवरी से दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। अब स्कूल की सभी सीटों पर दाखिले पूर्ण हो चुके हैं। पाइनवुड स्कूल में बीते एक महीने से दाखिले चल रहे हैं। प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन ने बताया यहां कक्षा एक से दाखिले होते हैं, जिसमें सात सेक्शन और प्रत्येक सेक्शन में 40 दाखिले होते हैं। यहां ज्यादातर सीटें भरी जा चुकी हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि अब केवल ट्रांसफर वाले बच्चों के दाखिले रहते हैं। आशा मॉडर्न स्कूल में नर्सरी से पढ़ाई शुरू होती है। यहां भी दाखिले लगभग पूर्ण हो चुके हैं। प्रधानाचार्य डॉ. दिव्य जैन ने बताया कि दाखिले एक माह से अधिक समय से चल रहे हैं। प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिले किए गए हैं।
जनपद में करीब 135 स्कूल
जनपद में सीबीएसई बोर्ड के 135 स्कूल हैं, जिनमें ज्यादातर स्कूल महानगर ही में हैं। इनके अलावा दो स्कूल आईसीएसई बोर्ड के हैं, जिनमें सहारनपुर पब्लिक स्कूल और इंफेंट जीजस स्कूल शामिल हैं। चूंकि एक अप्रैल से सत्र शुरू होता है। ऐसे में ज्यादातर स्कूलों में मार्च माह में सीटें फुल हो जाती हैं।
विज्ञापन
कॉपी, किताबों के दाम में 25 और स्टेेशनरी में 15 फीसदी की बढ़ोतरी
सहारनपुर। कागज के दाम बढ़ने की वजह से बाजार में बिक रही कॉपी और किताबों के दाम में भी 20 से 25 फीसदी तक की वृद्धि है। इसके अलावा डीजल के दाम बढ़ने की वजह से किराया भाड़ा बढ़ने की वजह से भी सामान के दामों में तेजी है। कोर्ट रोड स्थित कालरा पुस्तक भंडार के स्वामी सुनील कालरा ने बताया कि पुरानी किताबें के दाम में कोई वृद्धि नहीं है, लेकिन जो नई प्रिंटिंग वाली किताबें हैं या नई कॉपियां हैं उनके दाम 20 से 25 फीसदी तक बढ़े हुए हैं। इसकी वजह कागज के दाम बढ़ना है। इसके अलावा स्टेशनरी केे पुराने सामान के दाम पुराने वाले ही हैं, लेकिन एक अप्रैल के बाद मिलने वाले नए सामान के दाम 10 से 15 फीसदी बढ़ना तय है।
एक अप्रैल के बाद यूनिफॉर्म के दाम बढ़ना तय
स्कूल यूनिफॉर्म के दाम एक अप्रैल के बाद बढ़ना तय माना जा रहा है। गाबा यूनिफॉर्म के स्वामी राकेश अरोड़ा ने बताया कि अभी तक कपड़े पर पांच प्रतिशत जीएसटी है, जो एक अप्रैल से 12 प्रतिशत होने जा रहा है। ऐसे में एक अप्रैल के बाद यूनिफॉर्म के दाम भी बढ़ जाएंगे, लेकिन जो पुराना माल पड़ा है उसे वह पुराने रेट पर ही बेच रहे हैं।