फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   9.6712 tonnes of banned plastic seized and fined 19 lakhs

9.6712 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर वसूली 19 लाख की पेनाल्टी

Mon, 06 Sep 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
9.6712 tonnes of banned plastic seized and fined 19 lakhs
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के 247 वार्डों को खुले में शौच से पूरी तरह मुक्त करा दिया गया है, साथ ही स्वच्छता और पर्यावरण अभियान के तहत 9.6712 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर जुर्माने के रूप में 19.238 लाख रुपये वसूले गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा 6.466 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर पेनाल्टी के रूप में 9.474 लाख रुपये वसूले गए। नगर पालिका देवबंद में 1.96 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई एवं 1.7135 लाख रुपये वसूले, नगर पालिका नकुड़ ने .0888 टन जब्त की एवं 91 हजार रुपये वसूले। नगर पालिका सरसावा ने .138 टन प्लास्टिक जब्त की एवं 86500 रुपये वसूले, नगर पालिका गंगोह ने .1418 टन प्लास्टिक जब्त कर 78 हजार रुपये की पेनाल्टी वसूली। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत नानौता में .1107 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर 97900 रुपये वसूले, नगर पंचायत रामपुर मनिहारान ने .301 टन जब्त कर 1.47500 रुपये, नगर पंचायत अंबेहटा में .0617 टन से 42100 रुपये, नगर पंचायत तीतरो में .0732 टन प्लास्टिक जब्त कर 72 हजार रुपये, नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना में .145 टन से 88500 रुपये और नगर पंचायत बेहट में .185 टन प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर 1.01550 लाख रुपये वसूले गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में 9.6712 टन जब्त की गई प्रतिबंधित प्लास्टिक में से 7.6495 टन का निस्तारण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed