फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   89 farmers honored on Farmers Day

किसान दिवस पर सम्मानित हुए 89 किसान

Fri, 24 Dec 2021 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
89 farmers honored on Farmers Day
सहारनपुर। किसान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में 89 किसानों को विभिन्न विभागों की ओर से सम्मानित किया गया, साथ ही प्रगतिशील किसानों को प्रमाणपत्र भी दिए गए।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित आईटीआई मैदान में आयोजित किसान मेला और गोष्ठी में रामपुर मनिहारान के विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछली सरकारों में बंद पड़ीं चीनी मिलों को चलाने का काम किया है। जनपद को डार्कजोन में रखे जाने के कारण पिछली सरकारों में ट्यूबवेल के कनेक्शन तक नहीं दिए जाते थे। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभाग की ओर से आयोजित प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बजाज शुगर मिल के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर सरकार प्रयासरत है। भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी ने कहा कि आज पूरे देश में किसान सम्मान दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जहां खाद उपलब्ध नहीं होगा वहां पर तत्काल भिजवाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान राजकुमार ने की। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, संयुक्त कृषि निदेशक डीएस राजपूत, उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार, केवीके प्रभारी डॉ. आईके कुशवाहा, जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी राम जतन मिश्र, डीसीओ कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी, जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनके रहे स्टॉल
किसान मेले में पंजाब नेशनल बैंक, पशुपालन विभाग, संघर्ष बायो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण, उद्यान विभाग, इफ्को, गन्ना विकास विभाग, महिला कल्याण विभाग आदि ने अपनी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed