फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   8273 people took the first dose and 269 took the second dose of the vaccine.

8273 लोगों ने पहली तथा 269 ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली

Wed, 09 Jun 2021 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
8273 people took the first dose and 269 took the second dose of the vaccine.
सहारनपुर। कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान में बुधवार को कुल कुल 8542 लोगों ने वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज ली। इनमें पहली डोज लेने वाले 8273 लोग तथा दूसरी डोज लेने वाले 269 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

बुधवार के टीकाकरण के लिए शहरी क्षेत्र में 30, गंगोह, रामपुर मनिहारान, नागल, नकुड़, नानौता और सुन्हेटी खड़खड़ी में छह-छह, देवबंद में 11, पुवांरका, सरसावा में सात-सात, मुजफ्फराबाद में आठ तथा साढौली कदीम में पांच बूथ बनाए गए थे। पहली डोज के लिए पंजीकृत 14450 के सापेक्ष 8273 ने टीका लगवाया, जबकि दूसरी डोज के लिए पंजीकृत 200 के सापेक्ष 269 लोग टीका लगवाने पहुंचे। उधर, राजकीय आईटीआई में संचालित सत्र में 18 से 44 वर्ष के 40 तथा 45 से अधिक आयु वर्ग के 11 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। इस प्रकार कुल 51 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। 18 से 44 आयु वर्ग में परिवहन विभाग के 23, शिक्षा विभाग के 07, राजकीय आईटीआई के 04, यूको बैंक के 03, स्वास्थ्य विभाग का 01 तथा मीडिया के दो लोग शामिल रहे। 45 से अधिक आयु वर्ग में परिवहन विभाग का 01, राजकीय आईटीआई के 02 तथा अन्य 08 व्यक्ति शामिल हैं। सत्र के आयोजन में सुपरवाइजर प्रदीप सैनी, एएनएम प्रियंका, पूनम, राखी, पूजा, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed