फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   82.1 percent of health workers in the district get vaccinated

जनपद में 82.1 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों को लगा टीका

Thu, 04 Feb 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
82.1 percent of health workers in the district get vaccinated
नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल में को वैक्सीन का टीका लगवाते स्वस्थ्य कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद में बृहस्पतिवार को कोविड-19 वैक्सीन का टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिले में दस केंद्रों में टीकाकरण 17 बूथ बनाए, इन में 1617 स्वास्थ्यकर्मियों के सापेक्ष 1328 ने टीका लगवाया। टीकाकरण कराने वालों का प्रतिशत 82.1 रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को टीकाकरण के लिए नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल, सीएचसी देवबंद, सीएचसी नागल, सीएचसी नानौता, सीएचसी नकुड़, सेंहेटी खरखड़ी, हलालपुर, मेडिग्राम अस्पताल दिल्ली रोड और केयर हॉस्पिटल दिल्ली रोड को केंद्र बनाया। टीकाकरण निर्धारित समय सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चला। टीका लगवाने पहुंचे स्वास्थ्यकर्मियों का सत्यापन करने के बाद ही टीका लगाया। एडी बेसिक डॉ. अनीता जोशी, सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया बृहस्पतिवार का टीकाकरण सफल रहा है, इसमें 82.1 फीसदी स्वास्थ्य कर्मी टीका लगवाने पहुंचे। टीकाकरण अभियान शुक्रवार को भी चलेगा।
विज्ञापन

ब्लॉकवार टीकाकरण की स्थिति
ब्लॉक-------------लक्ष्य---------लगे टीके
देवबंद-------------300----------179
नागल-------------200----------175
नकुड़--------------160-----------150
नानौता------------176----------119
सढौली-------------200----------192
सुन्हेटी-------------289----------273
सहारनपुर शहर----292----------240
आज 677 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा टीका
कोविड-19 टीकाकरण पांच फरवरी (शुक्रवार) को भी जारी रहेगा। शुक्रवार के टीकाकरण के लिए आठ केंद्र बनाए हैं। इनमें नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल, दिल्ली रोड स्थित मेडिग्राम अस्पताल, केयर अस्पताल, बाजोरिया रोड स्थित तारावती अस्पताल, देवबंद सीएचसी, नागल सीएचसी, बेहट सीएचसी, अशोक विहार पीएचसी शामिल हैं। शुक्रवार को 677 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो कोरोना संक्रमित मिले
जनपद में बृहस्पतिवार को दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10525 हो गई है। बृहस्पतिवार को चार लोग ठीक भी हुए हैं। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 215 है।

नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल में को वैक्सीन का टीका लगवाने वाले स्वस्थ्य कर्मी

नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल में को वैक्सीन का टीका लगवाने वाले स्वस्थ्य कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed