फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   उपहार में निकली साइकिल तो खिल गए चेहरे

उपहार में निकली साइकिल तो खिल गए चेहरे

Sun, 24 Feb 2019 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
उपहार में निकली साइकिल तो खिल गए चेहरे
सहारनपुर। पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की याद में और सहारनपुर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए अमर उजाला और एवन साइकिल द्वारा निकाली गई ड्रीम राइडर्स साईक्लोथॉन साइक्लिंग रैली में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। लक्की ड्रा में दो छात्रों और एक छात्रा की साइकिल निकली तो उनके चेहरे खिल गए। इसके लिए उन्होंने अमर उजाला का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी से माउंट लिटरा जी स्कूल तक ड्रीम राइडर्स साईक्लोथॉन साइक्लिंग रैली में कार्यक्रम के दौरान लक्की ड्रा निकाले गए, जिसमें न्यू आवास-विकास निवासी क्रिश बब्बर और इसी कालोनी में रहने वाली गोरीशा तथा नवीननगर निवासी तरनजीत पुत्र गुरप्रीत सिंह की साइकिल निकली। नामों की घोषणा होते ही तीनों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

कक्षा छह के छात्र क्रिश का कहना है कि शहीदों की याद में निकाली गई रैली में भाग लेकर अच्छा लगा। उपहार में साइकिल मिलने पर बेहद खुश हूं। कक्षा दस की छात्रा गोरीशा ने अमर उजाला का धन्यवाद किया। गोरीशा का कहना है कि लक्की ड्रा में साइकिल निकलने से वह बेहद खुश हैं। इस साइकिल रैली के जरिए बच्चों में देशभक्ति का जज्बा बढ़ा है। कक्षा छह के छात्र तरनजीत सिंह का कहना है कि शहीदों की याद और सहारनपुर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के निकाली गई रैली सराहनीय है। रैली में भाग लेने का मौका मिला, जिससे अभिभावक भी प्रसन्न हैं। साइकिल रैली में हिस्सा लेकर हौसला बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा सीनियर सिटीजन बाबूराम सैनी, रामनगर निवासी वंश पुत्र जसविंद्र, नदीम कॉलोनी निवासी लायबा पुत्री नावेद, शारदानगर निवासी प्रभात पुत्र अनिल कुमार, मंडी समिति रोड निवासी यबीब पुत्र नावेद, कंबोह पुल निवासी मो. ईनाम पुत्र राशिद को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इन सभी ने साइकिल रैली के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया। सम्मान दिए जाने पर सबने अमर उजाला का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed