{"_id":"5c5dd87bbdec22281746f8af","slug":"81549654139-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में घायल हुए दो युवकों की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में घायल हुए दो युवकों की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। बुधवार की रात ट्रक की टक्कर से घायल हुए तीन युवकों में से दो की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि तीसरे घायल की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। दोनों युवकों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा है तथा गांव में शोक की लहर है।
बता दें कि बुधवार की रात नानौता थाना क्षेत्र के गांव ठसका निवासी टिंकू पुत्र जयपाल, अब्दुला पुत्र हनीफ तथा सतबीर पुत्र बिजेंद्र एक ही बाइक से नानौता नगर से गांव की ओर जा रहे थे। बताया जाता है कि रात करीब आठ बजे जैसे ही उनकी बाइक किसान सहकारी चीनी मिल के टोकन कक्ष के सामने पहुंची तो सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रक की टक्कर से तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को सीएचसी लाया गया था। जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान 28 वर्षीय अब्दुल्ला और 23 वर्षीय सतवीर की मौत हो गई। जबकि तीसरे युवक टिंकू की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दुपहर बाद मृतकों के शव गांव पहुंचे तो वहां कोहराम मच गया। बेहद गमगीन माहौल में देर शाम दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष यशपाल सिंह धामा ने बताया कि बाइक सवारों में किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।