फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई की मांग

अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई की मांग

Thu, 17 Jan 2019 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई की मांग
सहारनपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंगोह क्षेत्र में यमुना नदी से अवैध रेत खनन होने का आरोप लगाया है और अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि खेत से रेत उठाने की अनुमति की आड़ में पॉकलेन और जेसीबी के जरिये यमुना नदी से अवैध रेत खनन हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर इस संबंध में शिकायत पत्र दिया। उन्होंने कहा कि गंगोह ब्लाक क्षेत्र के गांव बेगी में दो और ततारपुर खुर्द में एक खेत से रेत उठाने की अनुमति प्रशासन से ली गई, लेकिन उसकी आड़ में निर्धारित स्थान से अलग यमुना नदी से रेत खनन हो रहा है। ट्रैक्टर ट्राली और डंफर से ओवरलोडिंग की जाती है, जिससे सड़कों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। अनुमति के विपरीत 10 से 15 फुट गहरे गड्ढे यमुना नदी में कर दिए गए हैं। उनकी मांग है कि इस मामले में जांच कराकर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। शिकायत करने वालों में भाजपा ओबीसी मोर्चा के भूतेश्वर मंडल अध्यक्ष अश्वनी रोहिला, भाजयुमो के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष योगेश रोहिला, जिला कार्यसमिति सदस्य रविंद्र, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के नकुड़ तहसील अध्यक्ष मिर्जा गालिब, रविंद्र, मनोज कुमार, अर्जित सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed