{"_id":"5c3ce1b7bdec22731f44b3bc","slug":"81547493815-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम से की समस्याओं के निराकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम से की समस्याओं के निराकरण की मांग
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। कस्बे की आजाद कालोनी में क्षतिग्रस्त सड़कों और नालियों के निर्माण को लेकर ग्रामीण एसडीएम से मिले और कालोनी में मूलभूत समस्याओं के निराकरण की मांग की। कालोनीवासियों का कहना था कि आबादी में नाले नालियां न होने से घरों का गंदा पानी मार्ग एवं आस पास के प्लाट में भरने से यहां बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुजम्मिल सैफी के नेतृत्व में आजाद कालोनी वासी एसडीएम संगीता से मिले। अपनी मांगों को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि कालोनी में सभी सड़कें टूटी हालत में हैं। नाले नालियां भी नहीं हैं। इससे घरों से निकलने वाला पानी मार्ग और आस पास में प्लाटों भर जाता है। कालोनी में डेढ़ वर्ष पूर्व विद्युत पोल लगाए गए थे। उन पर तार भी खींचे गए थे परंतु आज तक सप्लाई नहीं दी गई है। कालोनी वासियों ने समस्याओं के निराकरण करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में रीना, आसिफ, मुहम्मद अंसार, जाकिर अहमद, रहीश अहमद, आरिफ, मनव्वर अली, महबूब अहमद, जावेद अहमद, अरशद आदि रहे।