{"_id":"5c38e179bdec22739f755e4d","slug":"81547231609-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी सिटी ने किया कचहरी हवालात का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी सिटी ने किया कचहरी हवालात का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने कचहरी परिसर स्थित हवालात का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बंदी रक्षकों को गंभीरता से ड्यूटी करने और सीसीटीवी की संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह दोपहर लगभग 12 बजे अचानक कचहरी परिसर स्थित बंदी हवालात का निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली, लेकिन कैमरों की दिशा सही न होने पर उनकी दिशा ठीक कराई। बंदी रक्षकों से हवालात में रखे गए बंदियों के बारे में जानकारी की। हालांकि उन्हें वहां कोई बड़ी अव्यवस्था नजर नहीं आई, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही बंदी रक्षकों को चौकसी बरतने के भी निर्देश दिए। वर्ष 2017 में जनवरी के पहले सप्ताह में ही लगातार दो दिन छह बंदी हवालात से फरार हो गए थे। इसी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया सुरक्षा व्यवस्था ठीक मिली। फिर भी चौकसी बरतने के लिए एवं सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा गया है।