{"_id":"5c27c6aabdec2256eb0d1bd8","slug":"81546110634-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 तक भुगतान नहीं किया तो होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 तक भुगतान नहीं किया तो होगी एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 तक भुगतान नहीं किया तो होगी एफआईआर
सहारनपुर। चीनी मिलों और गन्ना विभाग के अधिकारियों की बैठक में जिला गन्ना अधिकारी ने चेतावनी दी कि 31 दिसंबर तक गत वर्ष का बकाया भुगतान नहीं करने वाली शुगर मिलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने चीनी मिल प्रबंधन को 14 दिनों में नियमानुसार गन्ना मूल्य और विकास कमीशन का भुगतान कराने के निर्देश दिए।
शनिवार को गन्ना भवन में आयोजित बैठक में जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने कहा कि चीनी मिलें रात में अलाव की व्यवस्था करें। इससे किसानों को ठंड से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि चीनी मिलें गन्ना ढुलाई में लगे सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर जरूर लगवाएं। गत वर्ष के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान पर सख्त रुख अपनाते हुए डीसीओ ने कहा कि 31 दिसंबर तक बकाया भुगतान नहीं करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि किसानों को योजनाओं के लिए मिलने वाले अनुदान को डीबीटी के माध्यम से भेजा जाए। इस दौरान चीनी मिलों की ओर से धनराज सिंह एवं सत्येंद्र सिंह और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक उदयभान राव, घनश्याम सिंह, शिवराम शर्मा, डॉक्टर यशपाल सिंह, रीना, अभय कुमार ओझा, गन्ना विकास निरीक्षक रामकुमार शर्मा, नीरज कुमार, सुनील पंवार आदि रहे।