{"_id":"5c252b4ebdec2256d57185e1","slug":"81545939790-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने सौंपा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन
सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट शेरी को सौंपा। उन्होंने कहा कि नई पेंशन नीति कारगर साबित नहीं हो रही है।
बृहस्पतिवार को हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नई पेंशन नीति के कारगर साबित नहीं होने के कारण विभिन्न संगठन पिछले काफी दिनों से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई पेंशन नीति के उपरांत शिक्षकों और कर्मचारियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी शिक्षक या कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु उसके सेवाकाल में हो जाती है तो उसके आश्रितों को पेंशन का लाभ नहीं मिल पाता। जिससे परिवार भूखे मरने के कगार पर पहुंच जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की। इसके बाद उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष संदीप सैनी, महामंत्री आदित्य पंवार, कोषाध्यक्ष रजनीश शर्मा, राजपाल सिंह, विपिन कुमार, लोकेश चौधरी, रणधीर सिंह, सुनीता अरोडा, जगदीप कौर, लक्ष्मण सिंह, कृपाल सिंह, कंवरपाल सिंह, रामकुमार पंवार, विनोद धीमान आदि रहे।