{"_id":"5bf3127cbdec22693b024ac6","slug":"81542656636-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी लक्ष्मी बाई की जयंती मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानी लक्ष्मी बाई की जयंती मनाई
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई
सहारनपुर। चकराता मार्ग स्थित कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई। क्षेत्रीय महामंत्री नूतन शर्मा ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई आदर्श वीरांगना थी, जिन्होंने अपने पवित्र उद्देश्य के लिए झांसी की लड़ाई लड़ी। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमा गप्ता ने कहा कि राजा गंगाधर की मृत्यु के पश्चात जब अंग्रेजों ने झांसी पर कब्जा किया, तो रानी लक्ष्मीबाई ने अपने दत्तक पुत्र दामोदर को कंधे पर लादकर युद्ध किया। महानगर अध्यक्ष वर्षा चोपड़ा और अल्पसंख्यक मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष अवनीत कौर ने कहा कि आज की नारी को भी रानी लक्ष्मी बाई के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान पूजा शर्मा, सिमर गुंबर, रंजना नैब, निकिता, आनंद, सपना ठाकुर, लक्ष्मी पांडेय, भावना, पारूल, नीरज माहेश्वरी, आदित्य भारद्वाज मौजूद रहे।