फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   50 साल की उम्र से ज्यादा के अपराधियों का सत्यापन

50 साल की उम्र से ज्यादा के अपराधियों का सत्यापन

Mon, 05 Nov 2018 12:22 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
50 साल की उम्र से ज्यादा के अपराधियों का सत्यापन
सहारनपुर। बीस साल से किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में लिप्त न पाए जाने वाले 50 साल से अधिक उम्र के हिस्ट्रीशीटरों का आपराधिक इतिहास अब शून्य कर दिया जाएगा। जिले में ऐसे अपराधियों का सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सभी थानों से तैयार की गई सूची में अब तक ऐसे 25 हिस्ट्रीशीटर सामने आ चुके हैं।
जिले के सभी थाना क्षेत्रों से ऐसे हिस्ट्रीशीटरों की पुलिस द्वारा सूची तैयार की गई है जो 1970-80 के दशक में सक्रिय रहे। लेकिन उसके बाद से किसी भी अपराध में सक्रिय नहीं हुए। अब उनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक भी हो चुकी है। पुलिस ने पिछले बीस साल का उनका रिकार्ड खंगाला है और सत्यापन कराया गया है। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल की ओर से ऐसे हिस्ट्रीशीटरों की दो बार गोष्ठी भी कराई गई और उनसे वार्ता भी की गई। इसके बाद इन लोगों का आपराधिक इतिहास शून्य करने के निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि अपराध छोड़ चुके हिस्ट्रीशीटर के परिजन अभी भी मानसिक पीड़ा झेल रहे हैं। पुलिस ने छानबीन के बाद 25 हिस्ट्रीशीटरों का आपराधिक खाका नष्ट करने का निर्णय लिया है। इससे उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक इनके नाम सामने आए
- ब्रजमोहन उर्फ काकू निवासी ब्रज बिहार बद्रीधाम के पास थाना मंडी, इलियास निवासी मोहल्ला हुसैन बस्ती थाना मंडी, गफूर निवासी झोटे वाला, मंडी, हारुन निवासी ग्राम दभेड़ा कलां थाना चिलकाना, अशरफ निवासी सुल्तानपुर, चिलकाना, कय्यूम निवासी सुल्तानपुर चिलकाना, अख्तर निवासी ठोकरपुर, गागलहेड़ी, मुनफैत निवासी ग्राम फरखपुर नवादा, फतेहपुर, वसीम निवासी ग्राम गंदेवड़ा, फतेहपुर, समय सिंह निवासी मुजफराबाद, फतेहपुर, मेहरबान निवासी ग्राम तल्हेड़ी, देवबंद, चांद सिंह निवासी फलोदा रहमतपुर, देवबन्द, अब्दुल उर्फ रूपा निवासी ग्राम गोपाली, देवबन्द, सतपाल निवासी बंदरजुड्डा, देवबन्द, औशाक निवासी ग्राम मानकी, देवबंद, शब्बर निवासी ग्राम थीथकी, देवबंद, संसार निवासी ग्राम मिरगपुर, नरेश उर्फ बाबा निवासी ग्राम मिरगपुर, तिलकराम निवासी मोहल्ला चाह पारस, देवबंद, सत्यपाल उर्फ भूरा निवासी मिरगपुर, नीरी उर्फ नीरपाल निवासी ग्राम मि गपुर, रिषीपाल निवासी मिरगपुर, रिषीपाल उर्फ दीला निवासी ग्राम मिरगपुर, कुवरपाल निवासी ग्राम खेड़ा मुगल और ज्ञान सिंह निवासी फलौदा रहमतुपुर, देवबंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed