{"_id":"5b941c06867a557ffc6be653","slug":"81536433158-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों से भरी रोडवेज बस हादसे का शिकार होने से बची, बच्ची घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों से भरी रोडवेज बस हादसे का शिकार होने से बची, बच्ची घायल
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद(सहारनपुर)। रोडवेज की अनुबंधित बस में बैठे यात्रियों की उस समय जान पर बन आई जब चालक शराब के नशे में दूसरी बस से रेस करने लगा। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गई। हादसे में एक बच्ची मामूली रुप से घायल हुई है। जिसके बाद यात्रियों ने चालक के साथ जमकर मारपीट की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
मेरठ के भैंसाली डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस शनिवार की शाम देवबंद के लिए रवाना हुई थी। आरोप है कि चालक नशे में था। रास्ते में वह दूसरी बस से रेस करने लगा, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। यात्रियों ने इसका विरोध भी किया लेकिन चालक ने किसी की नहीं सुनी। जब बस देवबंद में फ्लाईओवर के समीप पहुंची तो बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में एक बच्ची मामूली घायल हुई है। इस दौरान गुस्साए यात्रियों ने चालक को दबोच लिया और पहले तो जमकर उसके साथ मारपीट की और बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया।